रूसी संघ के माननीय राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आयोजित भोज में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण(HINDI)

रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन तथा उनके प्रतिनिधिमंडल का आज राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
आज का यह अवसर हमारे लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि हम भारत-रूस Strategic Partnership की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं - एक ऐसी साझेदारी जिसकी नींव अक्तूबर 2000 में महामहिम राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान रखी गई और जिसे वर्ष 2010 में Special and Privileged Strategic Partnership के स्तर तक उन्नत किया गया।








