फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के सम्मान में आयोजित भोज में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण (HINDI)

मुझे आज राष्ट्रपति भवन में फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, First Lady श्रीमती लुईस अरनेटा मार्कोस और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। हमें इस बात की खुशी है कि आपकी यात्रा हमारे राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।




