भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में संबोधन(HINDI)
आज उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को मैं हृदय से बधाई देती हूं। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की मैं विशेष सराहना करती हूं। उच्च शिक्षा के लिए आपने Forensic Sciences का क्षेत्र चुना इसके लिए मैं आप सभी विद्यार्थियों और आपके अभिभावकों की प्रशंसा करती हूं।
प्यारे विद्यार्थियो,
आप सबने लीक से हटकर अपने शिक्षण और कार्यक्षेत्र का चयन किया है। इस क्षेत्र का महत्व निरंतर बढ़ रहा है।








