भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अंगोला में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में संबोधन

आप सभी के बीच लुआंडा में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। मेरी यह राजकीय यात्रा, अंगोला में भारत के किसी राष्ट्रपति की पहलीयात्रा है। मेरे साथ हमारे राज्य मंत्री श्री वी सोमन्ना, तथा हमारे संसद के दो माननीय सदस्य, श्री पी वसावा और श्रीमती डी के अरुणा भी इस यात्रा में सम्मिलित हैं।






