भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ‘विश्व नव निर्माण हेतु आध्यात्मिक जागरण’ के शुभारंभ, ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस’ के उद्घाटन और ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति’ के वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधन HINDI
आज अध्यात्म और युवा जागरण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ करने के अवसर पर आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है।
वर्तमान विश्व परिदृश्य में तनाव, चिंता, हिंसा, असहिष्णुता और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियां व्याप्त हैं। अनेक क्षेत्रों में अशांति का वातावरण है। ऐसी परिस्थियों में ध्यान, आत्मचिंतन, करुणा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले प्रयोजन महत्वपूर्ण हो जाते हैं।






