भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अंगोला यात्रा के दौरान प्रेस वक्तव्य (HINDI)
मुझे लुआंडा आकर बहुत खुशी हो रही है। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति का अंगोला का पहला राजकीय दौरा है। मैं महामहिम राष्ट्रपति लॉरेन्सो का उनके सौजन्यपूर्ण आमंत्रण के लिए धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के उत्सव में भाग लेने, और State Visit पर आने का अवसर दिया। मैं अंगोला की सरकार और जनता का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया। मेरी टीम में हमारे राज्य मंत्री श्री वी सोमन्ना, तथा हमारे संसद के दो माननीय सदस्य, श्री पी वसावा और श्रीमती डी के अरुणा शामिल हैं।








