भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में सम्बोधन (HINDI)
आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं देश के प्रतिभाशाली बुनकरों, डिजाइनरों, उद्यमियों, विद्यार्थियों और भारत के हथकरघा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देती हूँ।



