भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में संबोधन
आज अनंतपुरमु के ऐतिहासिक शहर में आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। इस ज़िले का आंध्र प्रदेश के इतिहास में एक विशेष स्थान है और यह अपनी समृद्ध विरासत और विजयनगर साम्राज्य की भव्य वास्तुकला के लिए जाना जाता है। मुझे आप सबको यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि यह जिला मेरे दो प्रतिष्ठित पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों से जुड़ा रहा है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने यहां के सरकारी महाविद्यालय में पढ़ाया है और डॉ.





