building-logo

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में सम्बोधन

आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को मैं ढेर सारा आशीर्वाद देती हूं और हृदय से बधाई देती हूं। 

इस पुरस्कार समारोह के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी तथा उनकी पूरी टीम की मैं सराहना करती हूं। 

देवियो और सज्जनो, 

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल के दीक्षांत समारोह में सम्बोधन

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल के दीक्षांत समारोह में सम्बोधन

आज आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मुझे बताया गया है कि वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल, केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला सबसे बड़ा अस्पताल है। वर्ष 1942 में एक Base Hospital के रूप में स्थापित, यह संस्थान पिछले आठ दशकों से केवल दिल्ली ही नहीं देश के अन्य राज्यों और पड़ोसी देश

भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का न्यूज़ीलैंड के गवर्नर-जनरल द्वारा आयोजित भोज में संबोधन।

मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल का, महामहिम गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो द्वारा व्यक्तिगत तौर पर दिए गए ध्यान और गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं। मुझे वास्तव में आपके खूबसूरत देश में आकर बहुत प्रसन्नता हुई है। मैं, न्यूजीलैंड के मित्रवत लोगों के लिए भारत के 1.4 अरब से अधिक लोगों की ओर से हार्दिक स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  का शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सम्‍बोधन

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  का  शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सम्‍बोधन (HINDI)

‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित आज के सभी पुरस्कार विजेताओं को मैं हार्दिक बधाई देती हूं।

देश के द्वितीय राष्ट्रपति, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर, हमारे देशवासी, उनके प्रति एवं समस्त शिक्षक समुदाय के प्रति, सम्मान व्यक्त करते हैं। जो समाज शिक्षकों का सम्मान करता है वह समाज सही अर्थों में प्रगतिशील होता है।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भारत-रोमानिया व्यापार मंच में संबोधन

मुझे आज भारत-रोमानिया व्यापार मंच की बैठक में उपस्थित होकर प्रसन्नता हो रही है। मैं यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रोमानिया सरकार और व्यापार संघों और दोनों देशों की यहां उपस्थित प्रमुख कंपनियों के सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूं। इस मंच में बड़ी संख्या में भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी, रोमानिया में विद्यमान अवसरों के प्रति भारतीय उद्योगों के बढ़ते विश्‍वास और रोमानियाई व्यवसायों के साथ स्थायी साझेदारी बनाने की उनकी इच्छा को व्‍यक्‍त करती है। भारत और रोमानिया के बीच सात दशकों से अधिक समय से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। हमारी मैत्री परस्पर विश्वास, सम्मान और साझा लोकतां

भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का उत्‍तर मैसिडोनिया की असेंबली में संबोधन

मैं आज आपके समक्ष विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के 1.4 अरब भाई-बहनों की ओर से अपनी गहन सद्भावना व्यक्त करने के लिए उपस्थित हूं। मेरे साथ हमारे राज्य मंत्री और दो प्रतिष्ठित भारतीय संसद सदस्य भी उपस्थित हैं।

मैं अपनी मेजबान, उत्‍तर मैसिडोनिया की महामहिम राष्ट्रपति की सहृदयता और आतिथ्य के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करती हूं। मैं माननीय स्पीकर का भी आभार मानती हूं कि आपने मुझे इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करने का अवसर दिया।

प्रिय मित्रो,

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भारतीय सूचना सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात के अवसर पर संबोधन

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भारतीय सूचना सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात के  अवसर पर संबोधन

भारतीय सूचना सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रिय प्रशिक्षु अधिकारियो,

मैं आप सभी को इन दोनों प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित होने के लिए हार्दिक बधाई देती हूं। आप सब ने वर्षों की लगन, अनुशासन, समर्पण और सेवा-भाव से यह उपलब्धि हासिल की है और अब आप कहीं अधिक बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्कोप्ये शहर के संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर संबोधन

REMARKS BY THE HON’BLE PRESIDENT OF INDIA  SMT. DROUPADI MURMU  ON THE OCCASION OF UNVEILING OF THE BUST OF MAHATMA GANDHI AT THE MUSEUM OF THE CITY OF  SKOPJE

मुझे स्कोप्ये शहर के संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रसन्नता हो रही है। मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उत्तर मैसिडोनिया की सरकार, और स्कोप्ये शहर के संग्रहालय से जुड़े लोगों का धन्यवाद करती हूं।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता