building-logo

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का FOOTWEAR DESIGN & DEVELOPMENT INSTITUTE के दीक्षांत समारोह में संबोधन (HINDI)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का  FOOTWEAR DESIGN & DEVELOPMENT INSTITUTE के दीक्षांत  समारोह में संबोधन (HINDI)

Footwear Design & Development Institute के दीक्षांत समारोह में आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। आज उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को मैं बधाई देती हूं। विद्यार्थियों की इस सफलता में योगदान के लिए मैं उनके शिक्षकों तथा अभिभावकों की सराहना करती हूं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह में सम्बोधन (HINDI)

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का  गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह में सम्बोधन (HINDI)

आज उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। पदक-विजेता छात्र-छात्राओं की मैं विशेष सराहना करती हूं। इस विद्यापीठ से जुड़े सभी लोगों को मैं साधुवाद देती हूं। अभिभावकों को भी मैं बधाई देती हूं।

भारत की राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का महायोगी गोरखनाथ विश्‍वविद्यालय में नई सुविधाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास के अवसर पर सम्‍बोधन

श्री गोरखनाथ मंदिर से निकली गौरवशाली शाखा-प्रशाखाओं में यह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय भी शोभायमान है। मैं सबसे पहले महायोगी श्री गोरखनाथ को सादर प्रणाम करती हूं।

आज इस सभागार सहित, विश्वविद्यालय की नई सुविधाओं का लोकार्पण करके मुझे बहुत प्रसन्नता हुई है। मुझे आशा है कि नए अकादमिक भवन में बेहतर सुविधाओं के उपलब्ध होने से विद्यार्थी तथा शिक्षक, और अधिक उत्साह एवं निष्ठा के साथ आगे बढ़ेंगे।

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अंगोला की संसद में संबोधन (HINDI)

इस भव्य संसद सदन और अंगोला के जन-प्रतिनिधियों को संबोधित करना, मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है — विशेषकर उस ऐतिहासिक अवसर पर जब आप अपनी स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं। संघर्ष से लेकर स्वतंत्रता, शांति स्थापना, और लोकतंत्र तक, अंगोला की यात्रा पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

मैं इस अवसर पर अंगोला गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति को भी धन्यवाद देती हूँ, जिनके स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर मैं कल अंगोला पहुँची हूँ। मेरे साथ हमारे राज्य मंत्री श्री वी सोमन्ना, तथा हमारे संसद के दो माननीय सदस्य, श्री पी वसावा और श्रीमती डी के अरुणा भी इस यात्रा में सम्मिलित हैं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अंगोला में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में संबोधन

आप सभी के बीच लुआंडा में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। मेरी यह राजकीय यात्रा, अंगोला में भारत के किसी राष्ट्रपति की पहलीयात्रा है। मेरे साथ हमारे राज्य मंत्री श्री वी सोमन्ना, तथा हमारे संसद के दो माननीय सदस्य, श्री पी वसावा और श्रीमती डी के अरुणा भी इस यात्रा में सम्मिलित हैं।

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बोत्सवाना में भारतीय समुदाय को संबोधन (HINDI)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का  बोत्सवाना में भारतीय समुदाय को संबोधन (HINDI)

आज बोत्सवाना में आपके बीच उपस्थित होकर मुझे अपार हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है। आप अफ्रीका के सबसे सशक्त और सम्मानित भारतीय समुदायों में से एक हैं। मैं आपके लिए भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ लेकर आई हूँ। इस यात्रा में मेरे साथ हमारे राज्य मंत्री श्री वी सोमन्ना, तथा हमारे संसद के दो माननीय सदस्य, श्री पी वसावा और श्रीमती डी के अरुणा भी हैं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का NIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में संबोधन

आज इस कार्यक्रम में आपके सबके बीच आकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मैं सभी उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई देती हूँ। आज का यह दिन आपकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और दृढ़-संकल्प का परिणाम है। मैं सभी शिक्षकों को भी बधाई देती हूँ जिन्होंने आपको सही दिशा दिखाई और प्रेरणा दी। आपके अभिभावक जिन्होंने हर परिस्थिति में आपका साथ दिया और हर कदम पर आपका मनोबल बढ़ाया, वे भी बधाई के पात्र हैं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जनजातीय गौरव दिवस पर सम्बोधन(HINDI)

 धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती से जुड़े, इस ऐतिहासिक समारोह में, आप सबके साथ शामिल होकर, मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। आज से बीस दिन पहले, देशवासियों ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के पचीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में रजत जयंती का उत्सव मनाया। छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास-यात्रा के लिए मैं राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं। छत्तीसगढ़ में लगभग एक तिहाई जनसंख्या जनजातीय समुदाय की है। राज्य एवं देश का विकास और जनजातीय समाज का विकास एक दूसरे के पूरक

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में सम्बोधन(HINDI)

 मैं श्री सत्य साई बाबा की पुण्य स्मृति को सादर नमन करती हूँ। सत्य साई बाबा के आशीर्वाद से युक्त प्रशान्ति निलयम में आकर और उनके जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेकर मुझे सात्विक अनुभव हो रहा है।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भारतीय कला महोत्सव के द्वितीय संस्करण के उद्घाटन समारोह में सम्बोधन (HINDI)

भारतीय कला महोत्सव के द्वितीय संस्करण के उद्घाटन समारोह में आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। इस महोत्सव के प्रथम संस्करण में हम सब पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत हुए थे। इस बार हमें पश्चिमी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखने और समझने का अवसर मिलेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि अगले नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में शामिल होने वाले लोग गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दमन और दीव, तथा दादरा और नगर हवेली के हस्तशिल्प, नृत्य, संगीत, साहित्य और व्यंजन के माध्यम से, भारत के पश्चिमी क्षेत्रों की लोक-संस्कृति की झलक देख पाएंगे।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता