भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए जाने के अवसर पर स्वीकृति भाषण
आज बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज के इस समारोह में उपस्थित होकर और इस प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। मैं इस सम्मान के लिए रेक्टर, सीनेट और पूरे विश्वविद्यालय परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं और मैं भारत और रोमानिया के लोगों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता के प्रतीक के रूप में 1.4 बिलियन भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक यह सम्मान स्वीकार करती हूं।
प्रिय मित्रो,


