भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाओं की भूमिका पर वैश्विक सम्मेलन में संबोधन

कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाओं की भूमिका पर केन्द्रित इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन करने के लिए मैं कृषि मंत्रालय तथा सभी सहयोगी संगठनों की सराहना करती हूं।






