भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के अवसर पर संबोधन
बस्तर संभाग से आए हुए बस्तर पंडुम 2026 के विजेता दल, निर्णायक मंडल में शामिल परगना मांझी, चालकी, समाज प्रमुख तथा अन्य सम्मानित अतिथियों का मैं हार्दिक स्वागत करती हूं। बस्तर के लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के इस प्रयास के लिए और उनके प्रोत्साहन के लिए मैं केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और उनकी पूरी टीम की सराहना करती हूँ।

