भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के समापन समारोह में संबोधन
वर्ल्ड फूड इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के समापन सत्र में आपके बीच आकर मुझे खुशी हो रही है। मैं, भारत के सभी क्षेत्रों और विदेशों से आए सभी प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं।






