भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का हिपा, गुरूग्राम में 98वें विशेष फाउंडेशन कोर्स कर रहे प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा मुलाकात के अवसर पर संबोधन।

सबसे पहले, मैं प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं में आपके चयन के लिए आप सब को बधाई देती हूं। मुझे बताया गया है कि हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का विशेष फाउंडेशन कोर्स आपको सुशासन में प्रशिक्षण प्रदान करने पर केंद्रित है।







