भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) के अधिकारियों द्वारा मुलाकात के अवसर पर संबोधन।

सबसे पहले, मैं आप सब को कठिन परीक्षाओं में सफलता पाने और प्रतिष्ठित सेवाओं में आने के लिए बधाई देती हूँ। सार्वजनिक सेवा में शामिल होने का विकल्प चुनने के लिए मैं, आप सब की सराहना करती हूँ, जिससे आपको शासन प्रणाली में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की सेवा करने का अवसर





