भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर संबोधन
आज यहां आपके बीच आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। झारखंड के लोगों से मेरा पुराना नाता रहा है और उनका गर्मजोशी से स्वागत करना मुझे अद्भुत लगता है। मैं आप सभी के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए और मैं एक बार फिर घर पर आ गई हूं, मुझे ऐसा महसूस कराने के लिए मैं आप सब की आभारी हूं।



