भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का हुबली-धारवाड़ में आयोजित ‘पौर सम्मान’ समारोह के अवसर पर संबोधन

आज, हुबली-धारवाड़ twin citiesमेंआप सबके बीचआकरमुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
ये दोनों शहर,कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे भारत के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा हैं और भारत के सांस्कृतिक मानचित्र पर इनकी उपस्थिति उल्लेखनीय रही है। ऐसे महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक नगर का निवासी होने के लिए मैं आप सबको बधाई देती हूं।

