building-logo

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  का शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सम्‍बोधन (HINDI)

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  का  शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सम्‍बोधन (HINDI)

‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित आज के सभी पुरस्कार विजेताओं को मैं हार्दिक बधाई देती हूं।

देश के द्वितीय राष्ट्रपति, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर, हमारे देशवासी, उनके प्रति एवं समस्त शिक्षक समुदाय के प्रति, सम्मान व्यक्त करते हैं। जो समाज शिक्षकों का सम्मान करता है वह समाज सही अर्थों में प्रगतिशील होता है।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का संगीत नाटक अकादमी के ‘अकादमी रत्न’और ‘अकादमी पुरस्कार’ प्रदान करने के अवसर पर सम्बोधन (HINDI)

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का  संगीत नाटक अकादमी के ‘अकादमी रत्न’और ‘अकादमी पुरस्कार’ प्रदान  करने के अवसर पर सम्बोधन (HINDI)

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित कलाकारों की इस सभा में उपस्थित होकर मुझे विशेष प्रसन्नता हो रही है। मैं सभी पुरस्कृत कलाकारों को हार्दिक बधाई देती हूँ। आज मेरे सामने आधुनिक भारत की प्रतिभा और साधना एक साथ उपस्थित हैं। भारतीय परंपरा के वाहक आप सब कलाकार हमारी सामूहिक स्मृति के संरक्षक हैं, और भविष्य की कल्पना के सर्जक भी।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में सम्बोधन (HINDI)

आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं देश के प्रतिभाशाली बुनकरों, डिजाइनरों, उद्यमियों, विद्यार्थियों और भारत के हथकरघा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देती हूँ।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय के उद्घाटन एवं इसके प्रथम शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधन (HINDI)

इस विश्वविद्यालय के उद्घाटन एवं प्रथम शिक्षण सत्र के शुभारंभ के अवसर पर आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। आज इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन कृपालु महाराज जी की जन-कल्याण की सोच को कार्यरूप देने का प्रयास है। मैं इस सत्कार्य में योगदान देने वाले सभी लोगों की सराहना करती हूं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्रासरूट्स इनोवेटर्स से मुलाक़ात के अवसर पर सम्बोधन (HINDI)

Grassroots innovators को मान्यता देने के लिए आयोजित इस समारोह में आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। इस मंच पर आने से पहले मैंने यहाँ grassroots innovation exhibition को देखा। मुझे यह देखकर बहुत प्रसन्नता हुई है कि हमारे grassroots innovators अपने आस-पास मौजूद चुनौतियों का अभिनव प्रयोगों और आविष्कारों द्वारा समाधान निकालते हैं। ऐसे innovators को प्रोत्साहित और सम्मानित करने की दिशा में अटल नवाचार मिशन एक सराहनीय प्रयास है।

देवियो और सज्जनो,

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के अवसर पर संबोधन (HINDI)

बस्तर संभाग से आए हुए बस्तर पंडुम 2026 के विजेता दल, निर्णायक मंडल में शामिल परगना मांझी, चालकी, समाज प्रमुख तथा अन्य सम्मानित अतिथियों का मैं हार्दिक स्वागत करती हूं। बस्तर के लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के इस प्रयास के लिए और उनके प्रोत्साहन के लिए मैं केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और उनकी पूरी टीम की सराहना करती हूँ।

Subscribe to Newsletter

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
The subscriber's email address.