building-logo

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का शहीद इहादादेन अब्देलहाफिद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीय केंद्र में संबोधन

आज आप सभी के बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मानद डॉक्टरेट से सम्मानित होना मेरे लिए सचमुच सम्मान की बात है। इस सम्मान से मेरे व्यक्तिगत रूप से अधिक मेरे देश का गौरव बढ़ा है। आप यह सम्मान उस देश, सभ्यता और संस्कृति को प्रदान कर रहे हैं जो अनादि काल से शांति और शिक्षा का प्रबल और निरंतर समर्थक रहा है।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का मणिपुर में नागरिक अभिनंदन समारोह में संबोधन

मुझे मणिपुर आकर इस सुंदर राज्य के जीवंत लोगों की ओर से आयोजित इस अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होकर अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। जिस गर्मजोशी और स्नेह के साथ मेरा स्वागत किया गया है, उससे मैं अभिभूत हूं।

मणिपुर धैर्य, साहस और विख्यात सांस्कृतिक समृद्धि की भूमि है। पीढ़ियों से यहां के लोगों ने खेल, सशस्त्र बलों, कला एवं संस्कृति तथा लोकसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान देकर देश की समृद्धि में योगदान दिया है।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का सेंट थॉमस महाविद्यालय के प्लैटिनम जयंती के समापन समारोह में संबोधन

ADDRESS BY THE HON’BLE PRESIDENT OF INDIA  SMT. DROUPADI MURMU  ON THE OCCASION OF VALEDICTORY FUNCTION OF THE PLATINUM JUBILEE CELEBRATIONS OF ST. THOMAS  COLLEGE

मुझे सेंट थॉमस महाविद्यालय, पलाई के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता हो रही है। यह महाविद्यालय केरल के उच्च शिक्षा के अग्रणी संस्थानों में से एक के रूप में विकसित हुआ है। मैं महाविद्यालय की इस लंबी और गौरवपूर्ण यात्रा से जुड़े सभी लोगों को बधाई देती हूं।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का न्यूजीलैंड के गवर्नर- जनरल द्वारा आयोजित भोज में संबोधन

मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल का, महामहिम गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो द्वारा व्यक्तिगत तौर पर ध्यान रखने और हम लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करने को लेकर मैं अभिभूत हूं। मुझे आपके सुंदर देश में आकर सचमुच बहुत प्रसन्नता हुई है। मैं, न्यूजीलैंड के मिलनसार लोगों के लिए भारत के 1.4 अरब से अधिक लोगों की ओर से हार्दिक स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ‘विश्व नव निर्माण हेतु आध्यात्मिक जागरण’ के शुभारंभ, ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस’ के उद्घाटन और ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति’ के वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधन

आज अध्यात्म और युवा जागरण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ करने के अवसर पर आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है।

वर्तमान विश्व परिदृश्य में तनाव, चिंता, हिंसा, असहिष्णुता और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियां व्याप्त हैं। अनेक क्षेत्रों में अशांति का वातावरण है। ऐसी परिस्थियों में ध्यान, आत्मचिंतन, करुणा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले प्रयोजन महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें दीक्षांत समारोह में सम्बोधन

आज महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। यह विश्वविद्यालय का 75वां दीक्षांत समारोह है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं विश्वविद्यालय के सभी पूर्व और वर्तमान शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशासकों को हार्दिक बधाई देती हूं।

आज के दीक्षांत समारोह में उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। जिन विद्यार्थियों ने इस दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं उनको मैं विशेष बधाई देती हूं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सम्बोधन

सभी पुरस्कार विजेताओं को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। विशेष प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर आप ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इसके लिए मैं आप सबकी सराहना करती हूं।

एक फिल्म को बनाने में बहुत से लोगों का योगदान होता है। आप सभी पुरस्कार विजेताओं से मैं यह अनुरोध करती हूं कि अपनी टीम के उन सभी सदस्यों तक भी मेरी सराहना अवश्य पहुंचाएं जिनके योगदान से आपकी पुरस्कृत फिल्म का निर्माण संभव हुआ।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का National Green Tribunal द्वारा ‘The Future of Environment and Climate Dynamics’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में सम्बोधन

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का  National Green Tribunal द्वारा ‘The Future of Environment and Climate Dynamics’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के  समापन सत्र में सम्बोधन (HINDI)

इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित सम्मेलन में उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। Climate Change से उत्पन्न चुनौतियों पर केंद्रित इस आयोजन में अनेक देशों के विशेषज्ञों, न्यायाधीशों, विधिवेत्ताओं और पर्यावरण के मुद्दे पर सक्रिय प्रमुख Stakeholders की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता