building-logo

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का डॉक्टर श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी के 119वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर सम्बोधन

श्री शिवकुमार स्वामीजी की जयंती और गुरुवंदना के शुभ अवसर पर यहां उपस्थित होकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।

मैं मानती हूं कि श्री शिवकुमार स्वामीजी जैसे संत, हमारे समाज और राष्ट्र की आत्मा को स्वरूप प्रदान करते हैं। उनका भौतिक शरीर वर्ष 2019 में परम तत्व में विलीन हो गया परंतु उनकी अध्यात्म धारा, समाज का और देश का सदैव सिंचन-पोषण करती रहेगी। हमारी परंपरा में प्रार्थना है:

जीवेम शरद: शतम्, ... भूयश्च शरद: शतात् ।

अर्थात,

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 79वें बैच के अधिकारी प्रशिक्षुओं द्वारा मुलाकात किए जाने के अवसर पर संबोधन

प्रिय भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के प्रशिक्षु अधिकारियो,

इस प्रतिष्ठित सेवा में चयनित होने पर मैं आप सबको हार्दिक बधाई देती हूं। मैं रॉयल भूटान सेवा के दो अधिकारियों को भी बधाई देती हूं। आप सब ने सिविल सेवा परीक्षा में अपने दृढ़ संकल्प, लगन और योग्यता के बल पर सफलता प्राप्त की है। अब आप एक ऐसी अग्रणी सेवा में आ चुके हैं जिसका मूलभूत कार्य देश के विकास, लोक कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों को जुटाकर राष्ट्र निर्माण करना है।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 128वां प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे राज्य सिविल सेवा अधिकारियों से मुलाकात के अवसर पर संबोधन

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रिय अधिकारियो,

भारतीय प्रशासनिक सेवा में आपका प्रवेश आपके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह पदोन्नति पदनाम में परिवर्तन मात्र नहीं है। इस पदोन्नति के साथ, आप सबने शासन के कहीं अधिक व्यापक क्षेत्र में कदम रखा है, एक ऐसा क्षेत्र जिसके लिए राष्ट्रीय दृष्टिकोण, गहन दूरदर्शिता और हमारे देश में लोक सेवा को कायम रखने वाले मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की आवश्यकता है।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अंतर्राष्ट्रीय नौसेना फ्लीट कार्यक्रम– 2026 में संबोधन

युद्धपोतों के सुदृढ़ बेड़े और भारत तथा मित्र नौसेनाओं के नौसैनिकों द्वारा किया गया प्रदर्शन देखकर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हुई है।

इस अंतर्राष्ट्रीय नौसेना प्रदर्शन में आप सभी द्वारा किए गए पेशेवर प्रदर्शन के लिए मैं आप सब को हार्दिक बधाई देती हूँ।

भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ब्लैक स्वान समिट, भारत में संबोधन

ADDRESS BY THE HON’BLE PRESIDENT OF INDIA,  SMT DROUPADI MURMU AT THE BLACK SWAN SUMMIT, INDIA

ओड़िशा के डिजिटल और वित्तीय परिवर्तन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है। मैं भारतनेत्र कार्यक्रम के अंतर्गत इस शिखर सम्मेलन के सह-आयोजन के लिए ओड़िशा सरकार और ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क की सराहना करती हूं। मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि ओड़िशा सरकार ने डिजिटल, वित्तीय और बीमा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में भविष्य के ल

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें दीक्षांत समारोह में सम्बोधन

आज पवित्र शहर अमृतसर में आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। स्वर्ण मंदिर, दुर्ग्याणा मंदिर और जलियांवाला बाग के इस शहर का हम सभी देशवासियों के दिलों में महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के शहर में स्थित विश्वविद्यालय में अध्ययन और अध्यापन का अवसर मिलना आप सबके लिए सौभाग्य की बात है।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्रपति भवन में ‘भारत की शास्त्रीय भाषाओं के ग्रंथ कुटीर’ के उद्घाटन के अवसर पर संबोधन

सबसे पहले मैं आप सभी को वसंत के आगमन तथा बसंत पंचमी के पावन दिन की शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं। आज सभी देशवासी विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। मैं मां शारदा को सादर नमन करती हूं। आज वाग्देवी सरस्वती की पूजा के पवित्र दिन, राष्ट्रपति भवन में ‘भारत की शास्त्रीय भाषाओं के ग्रंथ कुटीर’ के उद्घाटन समारोह में आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। यह कुटीर भारत की शास्त्रीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में राष्ट्रपति भवन की ओर से किया जा रहा सामूहिक प्रयास है। इस ग्रंथ कुटीर के निर्माण में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों, शोध

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता