इन्टरनेशनल फेडरेशन फॉर ट्रेनिंग एंड डिवेलेपमेंट आर्गनाइजेशन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी का अभिभाषण

मुझे इन्टरनेशनल फेडरेशन फॉर ट्रेनिंग एंड डिवेलेपमेंट आर्गनाइजेशन द्वारा ‘‘नई व्यावसायिक व्यवस्था में उन्नत संगठनों के लिए क्षमता’’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हो रही है। मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि इन्टरनेशनल फेडरेशन फॉर ट्रेनिंग एंड डिवेलेपमेंट आर्गनाइजेशन मानव संसाधन पेशेवरों का विश्वव्यापी नेटवर्क है तथा यह वैयक्तिक विकास,








