भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 62वें एनडीसी संकाय और पाठ्यक्रम सदस्यों द्वारा मुलाकात के अवसर पर संबोधन
मैं, 62वें नेशनल डिफेंस कॉलेज कोर्स के सभी प्रतिभागियों का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करती हूं। मैं इस प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम के कमांडेंट और संकाय सदस्यों का भी हार्दिक स्वागत करती हूं।
नेशनल डिफेंस कॉलेज की, सामरिक सुरक्षा के क्षेत्र में सैन्य और सिविल सेवा पृष्ठभूमि के वरिष्ठ पेशेवरों को प्रशिक्षण देने की एक समृद्ध परंपरा रही है। मैं एनडीसी को इस परंपरा को बनाए रखने के लिए बधाई देती हूं। मुझे बताया गया है कि पाठ्यक्रम का यह 62वां वर्ष चल रहा है। इस पाठ्यक्रम की प्रतिष्ठा पिछली आधी सदी से लगातार बनी हुई है, जिसके लिए यह प्रशंसा का पात्र है।
देवियो और सज्जनों,


