भारत की माननीया राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भारतीय नौसेना द्वारा ऑपरेशनल प्रदर्शन और रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन/शिलान्यास करने के अवसर पर संबोधन
सबसे पहले मैं आप सभी को नौसेना दिवस की बधाई देती हूं। आज, मुझे पूर्वी तट के jewel विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस समारोह में भाग लेकर प्रसन्नता हो रही है। विशाखापत्तनम का समृद्ध इतिहास है, तथा पूर्वी नौसेना कमान का मुख्यालय और एक औद्योगिक व बंदरगाह शहर होने के नाते, यह भारत के सुरक्षित भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है।

