भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का दिल्ली विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्बोधन (HINDI)

आज उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। पुरस्कार और पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी विशेष बधाई के पात्र हैं। यह दीक्षांत समारोह, सभी अध्यापकों और परिवारजन के लिए भी खुशी का अवसर है।



