भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का PVTGS के कार्यक्रम में सम्बोधन
आप सभी जनजातीय भाई-बहनों का राष्ट्रपति भवन परिसर में हार्दिक स्वागत है। यह राष्ट्रपति भवन परिसर सभी देशवासियों का है। इसे आप अपना ही समझिए।
मुझे यह बताया गया है कि आप में से कई भाई-बहन ऐसे हैं जो पहली बार जंगल और गांव से बाहर निकले हैं और शहर में आए हैं। आप सभी से मिलकर मुझे बहुत अधिक खुशी हुई है।





सूरीनाम में आप सबके साथ होना मेरे और मेरे प्रतिनिधि मण्डल के लिए एक बेहद सुखद अनुभव है। आप सब के प्यार भरे स्वागत और आतिथ्य से हम अभिभूत हैं। मैं इस अवसर पर भारत के 140 करोड़ से अधिक लोगों की ओर से, सूरीनाम के हमारे भाइयों और बहनों के लिए स्नेह संदेश और शुभकामनाएं लायी हूं ।
