मोजाम्बिक गणराज्य के राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित राजभोज के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति का अभिभाषण
महामहिम, श्री फिलिपे न्यूसी,
मोजाम्बिक गणराज्य के राष्ट्रपति,
भारत की आपकी प्रथम राजकीय यात्रा पर आपका स्वागत करना मेरे लिए गर्व की बात है। हमारी सरकार तथा जनता की ओर से मैं आपका,मैडम इजौरा न्यूसी का तथा आपके विशिष्ट शिष्टमंडल के सदस्यों का हार्दिक स्वागत करता हूं।
यह वास्तव में संतोष की बात है कि आपकी राजकीय यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और मोजाम्बिक हमारे राजनयिक संबंधों की स्थापना के40 वर्ष मना रहे हैं। मैं इस अवसर पर आपको तथा मोजाम्बिक की जनता को आपकी स्वतंत्रता की40वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भी बधाई देता हूं।

24वां सरस्वती सम्मान प्रदान करने के अवसर पर आज यहां उपस्थित होना मेरे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को मेरे साथी सांसद तथा कई दशक पुराने मित्र माननीय डॉ. एम. वीरप्पा मोइली को प्रदान करने का सौभाग्य मिलने पर मुझे विशेष प्रसन्नता हो रही है। मैं डॉ. मोईली से सफल राजनीतिक जीवन के साथ-साथ प्रचुर लेखन के द्वारा साहित्य के योगदान के लिए बधाई देता हूं।
उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रमुख, अन्य शैक्षिक और अनुसंधान संस्थानों के अध्यक्षगण,प्यारे विद्यार्थियो,
प्यारे देशवासियो :
महामहिमगण,
महामहिम, राष्ट्रपति जेम्स एलेक्स मिशेल,
आज की शाम मुझे उन विशिष्ट उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं से मिलने के लिए यहां उपस्थित होने पर वास्तव में प्रसन्नता हो रही है,जिन्होंने‘30 वीमेन इन पावर’पुस्तक में योगदान दिया है।
I
मुझे आप के बीच उपस्थित होकर खुशी हो रही है। यह उचित है कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा अंतरिक्ष आधारित सेवाओं के द्वारा भारत के रूपांतरण में इसकी सेवाओं को सम्मानित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को वर्ष2014 का गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।
मैं स्वच्छ भारत अभियान के प्रति समर्पित सभी एम्बेसडर को एक साथ लाने के लिए शहरी विकास मंत्रालय को बधाई देता हूं। इस कार्यक्रम के प्रति इस प्रकार का भारी उत्साह देखकर प्रसन्नता हो रही है तथा आज आपकी जोरदार उपस्थिति से मुझे इसकी सफलता का विश्वास हो गया है।