भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का मानवाधिकार दिवस के अवसर पर संबोधन

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आप सभी के बीच आकर मुझे खुशी हो रही है - यह मानवता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। इस अवसर पर मैं समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व में विश्वास रखने वाले भारत के सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, उनका यही विश्वास हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। आज का दिन उन संस्थाओं को याद करने का दिन है, जो समाज के सबसे कमजोर तबकों के अधिकारों क





