राष्ट्रपति जी द्वारा राष्ट्रपति पैलेस दिली, तिमोर-लेस्ते में प्रेस वक्तव्य
मुझे यहां दिली, तिमोर-लेस्ते में आकर प्रसन्नता हुई है। यह भारत की ओर से तिमोर- लेस्ते की यह पहली राजकीय यात्रा है। मैं और मेरा प्रतिनिधिमंडल गर्मजोशी से किए गए स्वागत और राष्ट्रपति होर्ता और तिमोर-लेस्ते के लोगों द्वारा दिए गए खुले हृदय से किए गए आतिथ्य से बहुत प्रभावित हैं। मैं, तिमोर-लेस्ते के मित्रों के लिए भारत के लोगों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।






