भारत की माननीय, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा फिजी की संसद में संबोधन।

लोकतंत्र के इस मंदिर में आप सभी, फिजी के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं, आपके लिए विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के 1.4 अरब भाइयों और बहनों की तरफ शुभकामनाएं देती हूं।
मुझे यह अवसर प्रदान करने के लिए मैं, माननीय सभापति को धन्यवाद देती हूं। इससे हमारे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का पता चलता है।





