building-logo

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा के दौरान प्रेस वक्तव्य

मुझे स्लोवाकिया आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, यह इस खूबसूरत देश की मेरी पहली राजकीय यात्रा है। मैं राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और स्लोवाकिया के लोगों को मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए धन्यवाद देती हूँ। मैं भारत के लोगों की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएँ लेकर आई हूँ।

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित राजकीय भोज में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का सम्बोधन

मुझे आपके खूबसूरत देश में आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। हम स्लोवाक गणराज्य की सरकार और यहां की जनता द्वारा दिए गए हार्दिक स्वागत और आतिथ्य से अभिभूत हैं। आपके उदार शब्दों और भावनाओं के लिए आपका बहुत- बहुत धन्यवाद। मैं भी आपके प्रति यही भावनाएं अभिव्यक्त करती हूँ। मैं भारत के साथ संबंधों के प्रति आपकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए आपकी सराहना करती हूँ।

पैराग्वे के राष्ट्रपति महामहिम सैंटियागो पेन्या पलासियोस के सम्मान में आयोजित भोज में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण

पैराग्वे के राष्ट्रपति महामहिम सैंटियागो पेन्या पलासियोस  के सम्मान में आयोजित भोज  में  भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  का अभिभाषण (HINDI)

आज भारत की पहली राजकीय यात्रा पर पैराग्वे के महामहिम राष्ट्रपति पेन्या और उनके प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

यह एक ऐतिहासिक अवसर है। 1961 में हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से यह भारत में पैराग्वे से राष्ट्रपति स्तर की केवल दूसरी यात्रा है।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्बोधन

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का  भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में  सम्बोधन (HINDI)

पशु स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े इस ऐतिहासिक संस्थान में आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मैं इस संस्थान से जुड़े सभी पूर्व और वर्तमान शिक्षकों और शोधकर्ताओं की पशु चिकित्सा अनुसंधान में योगदान देने के लिए सराहना करती हूं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का एम्स गोरखपुर के दीक्षांत समारोह में संबोधन

एम्स गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह के विशेष अवसर पर आप सबके बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। आज उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मैं बधाई देती हूँ। स्वर्ण पदक विजेताओं को मैं विशेष बधाई देती हूँ। आज का यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, शिक्षा, सेवा और समर्पण के मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। मैं एम्स गोरखपुर के सभी doctors, nurses, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों को इस दीक्षांत समारोह के आयोजन की बधाई देती हूँ।

भारत की राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्‍वविद्यालय’ के लोकार्पण समारोह के अवसर पर सम्‍बोधन

भारत की राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का  ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्‍वविद्यालय’ के लोकार्पण समारोह  के अवसर पर सम्‍बोधन (HINDI)

महायोगी गुरु गोरखनाथ की इस पवित्र धरती को मैं सादर नमन करती हूं। गुरु गोरखनाथ के बारे में कहा गया है कि आदिगुरु शंकराचार्य के बाद इतना प्रभावशाली और महिमापूर्ण महापुरुष भारतवर्ष में दूसरा नहीं हुआ।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का AIIMS देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में संबोधन

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का  AIIMS देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में संबोधन (HINDI)

यह मेरा परम सौभाग्य है कि भगवान शंकर की असीम अनुकंपा से, श्रावण- मास में, बाबा नगरी-बैद्यनाथ धाम, देवघर में आने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है। इस परम-पावन धरती पर ज्योतिर्लिंग भी है और शक्तिपीठ भी है। शिव और शक्ति दोनों के आशीर्वाद से सिंचित इस पवित्र धरती को मैं सादर नमन करती हूं।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का IIT-ISM धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में संबोधन

IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह के अवसर पर आप सब के बीच आना मेरे लिए प्रसन्नता की बात है। मैं सभी उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई देती हूँ। मैं आज Doctor of Science (Honoris Causa) से सम्मानित होने पर डॉक्टर पी. के. मिश्रा जी को हार्दिक बधाई देती हूँ।

प्रिय विद्यार्थियो,

फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के सम्मान में आयोजित भोज में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण

फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर  के सम्मान में आयोजित भोज  में  भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  का अभिभाषण (HINDI)

मुझे आज राष्ट्रपति भवन में फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, First Lady श्रीमती लुईस अरनेटा मार्कोस और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। हमें इस बात की खुशी है कि आपकी यात्रा हमारे राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का SCOPE Eminence Awards समारोह में सम्बोधन

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का SCOPE Eminence Awards समारोह में सम्बोधन (HINDI)

‘SCOPE Eminence Awards’, सही अर्थों में, भारत के विकास में Public Sector Enterprises के महत्वपूर्ण योगदान से देशवासियों को अवगत कराने का उत्सव है। इस पुरस्कार समारोह में, Public Sector Fraternity के आप सभी सदस्यों के बीच उपस्थित होकर, मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता