भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का "भूमि सम्मान 2023" प्रदान करने के अवसर पर सम्बोधन (HINDI)

आज भूमि सम्मान प्राप्त करने वाले सभी राज्यों और जिलों के अधिकारियों और उनकी teams को मैं बहुत-बहुत बधाई देती हूँ। मैं आशा करती हूँ कि इस सम्मान समारोह से, अन्य राजस्व अधिकारियों को और अधिक लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी तथा राजस्व प्रशासन के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले आप सभी विजेताओं को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। अपनी प्रतिभा, निष्ठा और परिश्रम के बल पर आप सबने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान अर्जित किया है। इसके लिए मैं आप सबकी सराहना करती हूँ। Geoscience के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर आप सबने देश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी की है। इसके लिए 






