राष्ट्रपति की बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं
राष्ट्रपति भवन : 30.04.2026
Download : Press Release
(हिन्दी, 52.71 किलोबाइट)
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-
“बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।
इसी पवित्र दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की युगांतरकारी घटनाएं घटित हुईं। उनके द्वारा दिए गए करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के शाश्वत संदेश सदैव समस्त मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। आज के समय में, जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, भगवान बुद्ध के विचार हमें शांति, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव की दिशा में चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
आइए, इस शुभ अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें और एक शांतिपूर्ण, समावेशी तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें”।
