राष्ट्रपति की बैसाखी, विशु, विषुव, बोहाग बिहू, पोइला बैसाख, मेषादी, वैशाखादि और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 13.04.2026

Download : Press Release राष्ट्रपति की बैसाखी, विशु, विषुव, बोहाग बिहू, पोइला बैसाख, मेषादी,  वैशाखादि और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं(हिन्दी, 45.6 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 14 और 15 अप्रैल, 2026 को मनाए जाने वाले बैसाखी, विशु, विषुव, बोहाग बिहू, पोइला बैसाख, मेषादी, वैशाखादि और पुत्तान्डु पर्व की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: -

“बैसाखी, विशु, विषुव, बोहाग बिहू, पोइला बैसाख, मेषादी, वैशाखादि और पुत्तान्डु के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

फसल तैयार होने की खुशी में देशभर में विभिन्न रूपों में मनाए जाने वाले ये पर्व धरती माता और अन्नदाता किसान भाई-बहनों के प्रति कृतज्ञता का बोध कराते हैं। साथ ही, ये त्योहार हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपरा और सामुदायिक एकता को भी अभिव्‍यक्‍त करते हैं।

मैं कामना करती हूं कि ये त्‍योहार सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएं तथा हमें अपने राष्‍ट्र और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता