राष्ट्रपति का गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश
राष्ट्रपति भवन : 31.01.2026
Download : Press Release
(हिन्दी, 40.52 किलोबाइट)
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर मैं, सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ।
गुरु रविदास जी महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से समानता, सामाजिक न्याय और प्रेम का संदेश दिया। त्याग और तपस्या के मार्ग पर चलकर वे जाति और धर्म के भेदभाव को दूर करने के लिए निरन्तर संघर्ष करते रहे।
गुरु रविदास जी के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे और हमें मानवीय मूल्यों को अपनाने का मार्ग दिखाते रहेंगे।
आइए हम उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में ढालें और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान दें”।
