प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की

राष्ट्रपति भवन : 10.09.2026

महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने आज, 10 सितंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

आगा खान की पदवी संभालने के बाद भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने उनके पिता, स्वर्गीय आगा खान
चतुर्थ के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत में हम आगा खान चतुर्थ तथा आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क द्वारा किए गए कार्यों को अत्यंत सम्मान और स्नेह की दृष्टि से देखते हैं।

राष्ट्रपति ने आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क द्वारा भारत में जल एवं स्वच्छता, शिक्षा, मातृ स्वास्थ्य, शहरी पुनर्विकास, महिला सशक्तिकरण तथा
रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में संचालित परियोजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं सार्वजनिक-निजी भागीदारी के उत्कृष्ट उदाहरण हैं और ये
दर्शाती हैं कि गैर-लाभकारी संगठन, सरकार के साथ मिलकर काम करते हुए, लोगों के जीवन की गुणवत्ता में किस प्रकार सुधार ला सकते हैं।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता