प्रेस विज्ञप्ति

राष्ट्रपति भवन : 05.03.2026

भारत की राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, डॉ. सी.वी. आनंद बोस का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

2. भारत की राष्ट्रपति निम्नलिखित राज्यपाल/उप-राज्यपाल की नियुक्ति भी करती हैं:-

(i) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, श्री शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(ii) तेलंगाना के राज्यपाल, श्री जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(iii) श्री नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(iv) लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(v) तमिलनाडु के राज्यपाल, श्री आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(vi) केरल के राज्यपाल, श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।

(vii) लद्दाख के उप-राज्यपाल, श्री कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(viii) दिल्ली के उप-राज्यपाल, श्री विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(ix) श्री तरनजीत सिंह संधु को दिल्ली का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया।

3. उपर्युक्त नियुक्तियां संबंधित पदों पर उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथियों से लागू होंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता