पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का शुभकामना संदेश

राष्ट्रपति भवन : 14.08.2026

Download : Press Release पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का शुभकामना  संदेश(हिन्दी, 42.3 किलोबाइट)

पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है:-

“पारसी नव वर्ष नवरोज़ के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों विशेषकर पारसी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

नवरोज़ नव आरंभ और नई उम्मीदों का पर्व है। खुशहाली और स‌द्भाव का यह पर्व हमें सेवा और सहअस्तित्व के मानवीय मूल्यों का स्मरण कराता है। पारसी समुदाय ने अपनी उद्यमशीलता और परोपकार की भावना से भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुझे विश्वास है कि यह पावन पर्व सभी देशवासियों को समावेशी और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देगा। मेरी मंगलकामना है कि नवरोज़ का यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार करे”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता