भारत की राष्ट्रपति ने चार देशों के राजदूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए
राष्ट्रपति भवन : 23.04.2026
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 23 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, कांगो, नामीबिया और गिनी बिसाऊ के राजदूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए। निम्नलिखित राजदूतों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए:
1. महामहिम श्रीमती विथया ज़ायावोंग, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत
2. महामहिम श्रीमती मशोबकवा अयाजा एमिली, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजदूत
3. महामहिम विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एलेक्स लुन्याज़ो तुकुहुपवेले, नामीबिया गणराज्य के उच्चायुक्त
4. महामहिम श्री एन्तोनियो सेरिफो एम्बालो, गिनी-बिसाऊ गणराज्य के राजदूत
