भारत की राष्ट्रपति की महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं
राष्ट्रपति भवन : 30.03.2026
Download : Press Release
(हिन्दी, 54.18 किलोबाइट)
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर संदेश दिया है और अपने संदेश में कहा है: -
“महावीर जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत - अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह - हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इन सिद्धांतों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों को एक बेहतर जीवन जीने का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी।
आइए, इस शुभ अवसर पर हम उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लें”।
