भारत की राष्ट्रपति की होली की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 03.03.2026

Download : Press Release भारत की राष्ट्रपति की होली की पूर्व संध्या पर  शुभकामनाएं(हिन्दी, 41.13 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “उमंग भरे उत्सव होली के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देती हूं।

होली हर्षोल्लास का पर्व है जो सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। होली ‘विविधता में एकता’ का भी प्रतीक है।

मेरी कामना है कि होली के रंग सबके जीवन में खुशियां लेकर आएं और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता