भारत की राष्ट्रपति का ईस्टर की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश

राष्ट्रपति भवन : 04.04.2026

Download : Press Release भारत की राष्ट्रपति का ईस्टर की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश(हिन्दी, 51.58 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “ईस्टर के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेश में रहने वाले ईसाई समुदाय के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

ईस्टर ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। प्रभु यीशु मसीह के पुनः अवतरित होने का यह दिन हमें सत्य, प्रेम और करुणा के साथ-साथ त्याग और क्षमा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

आइए हम सभी आपसी स‌द्भाव, शांति और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प लें तथा एक बेहतर भविष्य की दिशा में कार्य करें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता