भारत की राष्ट्रपति 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 13.08.2026

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल यानी 14 अगस्त, 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

यह संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के सम्‍पूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी में दूरदर्शन पर प्रसारण के बाद इसे दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी भी इसे अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेगा।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता