भारत की राष्ट्रपति 6 से 7 मार्च तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 05.03.2026

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 6 से 7 मार्च, 2026 तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी।

6 मार्च को राष्ट्रपति वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दार्जिलिंग पर्वत उत्सव का शुभारंभ करेंगी और लोक भवन, दार्जिलिंग में 'रूट एण्ड रिदम्स' प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण पर प्लेटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगी।

7 मार्च को राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में अंतर्राष्ट्रीय संताल परिषद द्वारा आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संताल सम्मेलन में भाग लेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता