लिकटेंस्टाइन के महामहिम वंशानुगत राजकुमार एलोइस के सम्मान में आयोजित भोज में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण
राष्ट्रपति भवन : 27.10.2026
डाउनलोड : भाषण
(हिन्दी, 102.95 किलोबाइट)
आज राष्ट्रपति भवन में महामहिम राजकुमार एलोइस, महामहिम राजकुमारी सोफी और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
महामहिम, आपकी राजकीय यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर हो रही है। मुझे विशेष प्रसन्नता है कि इस वर्ष यह आपकी भारत की दूसरी यात्रा है। यह भारत के प्रति आपके गहरे लगाव और सद्भावना का प्रतीक है।
हमारे दोनों देशों के बीच संबंध मैत्री, परस्पर सम्मान तथा शांति, समृद्धि और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। वर्ष 1993 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से हमारे संबंध निरंतर सुदृढ़ हुए हैं और आज व्यापार, निवेश, technology, innovation तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे अनेक क्षेत्रों तक विस्तृत हो चुके हैं।
हमारी आर्थिक साझेदारी इन संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है। अक्टूबर 2025 में India-European Free Trade Association Trade and Economic Partnership Agreement के लागू होने से इसे नई गति मिली है। यह ऐतिहासिक समझौता हमारे दोनों देशों के businesses और entrepreneurs के लिए नए अवसर प्रदान करता है, तथा निवेश, रोज़गार सृजन और हमारी अर्थव्यवस्थाओं के बीच घनिष्ठ जुड़ाव के लिए एक सुदृढ़ ढांचा प्रदान करता है।
मुझे प्रसन्नता है कि आपकी कंपनियां advanced manufacturing, engineering, कृषि अनुसंधान और healthcare जैसे क्षेत्रों में भारत में अपनी उपस्थिति निरंतर बढ़ा रही हैं। Engineering और innovation में आपकी उपलब्धियाँ दर्शाती हैं कि creativity और expertise किस प्रकार एक सशक्त partnership की नींव बन सकती हैं।
हमारी अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। भारत का विशाल market, skilled workforce और जीवंत innovation ecosystem तथा आपकी औद्योगिक और तकनीकी विशेषज्ञता, गहन सहयोग के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान करते हैं।
Artificial Intelligence, research, skill development और clean technologies जैसे क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। अपनी- अपनी शक्तियों को जोड़कर हम ऐसे innovative solutions विकसित कर सकते हैं जो हमारी साझा चुनौतियों का समाधान करें और हमारे लोगों के लिए नए अवसर उत्पन्न करें। मुझे विश्वास है कि इससे दोनों देशों के entrepreneurs, researchers और युवा professionals के बीच सहयोग भी बढ़ेगा।
हमारे सांस्कृतिक आदान-प्रदान ने भी हमारे लोगों को एक-दूसरे से जोड़ा है। आपके देश में Yoga की बढ़ती लोकप्रियता भारत की परंपराओं में आपकी रुचि को दर्शाती है। वहां वर्ष 2019 में गांधी जी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किए जाने की भी मैं विशेष सराहना करती हूं। यह उनके शांति और अहिंसा के शाश्वत संदेश को एक सुंदर श्रद्धांजलि है। हमें आशा है कि आज के रात्रिभोज में आपको भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता की एक सुंदर झलक देखने को मिलेगी।
भारत के साथ आपका दीर्घकालिक जुड़ाव हमारी मित्रता को विकसित करने में बहुत महत्वपूर्ण रहा है। हमारी साझेदारी को सुदृढ़ करने में आपके योगदान के लिए मैं आपकी हृदय से आभारी हूं।
मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी यह राजकीय यात्रा, हमारे संबंधों में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी और विविध क्षेत्रों में हमारे सहयोग को नई गति देगी।
इन्हीं शब्दों के साथ, देवियो और सज्जनो, आइए हम सब मिलकर: - महामहिम वंशानुगत राजकुमार एलोइस और महामहिम वंशानुगत राजकुमारी सोफी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण, - लिकटेंस्टाइन के लोगों की निरंतर प्रगति और समृद्धि, तथा - दोनों देशों के बीच मित्रता को हमेशा बनाए रखने के लिए, अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करें।
धन्यवाद।
