भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा यात्रा के दौरान प्रेस वक्तव्य
चिशिनाउ : 20.07.2026
डाउनलोड : भाषण
(हिन्दी, 88.7 किलोबाइट)
सबसे पहले, मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को इस यात्रा के दौरान दिए गए हार्दिक
स्वागत और उदार आतिथ्य के लिए मैं राष्ट्रपति माया सान्दु के प्रति अपनी
हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करना चाहूंगी।
मुझे राष्ट्रपति सान्दु के निमंत्रण पर मोल्दोवा आकर बेहद खुशी हुई है। यह किसी
भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली राजकीय यात्रा है। यह हमारे द्विपक्षीय
संबंधों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, और हमारे दोनों देशों के बीच बढ़ती मित्रता
और आपसी विश्वास को दर्शाती है।
भारत और मोल्दोवा तीन दशकों से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते आ रहे
हैं। भौगोलिक रूप से दूर होने के बावजूद, शांति, विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग
के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता के अनुरूप हमारी साझेदारी निरंतर बढ़ती रही है।
मित्रों,
आज राष्ट्रपति सान्दु और मैंने हमारी द्विपक्षीय साझेदारी के संपूर्ण आयामों पर
चर्चा की। हमने हाल के वर्षों में हुई प्रगति की समीक्षा की और उन विभिन्न क्षेत्रों
में अपने सहयोग को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की, जो हमारे लोगों की
प्रगति, समृद्धि और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं।
आर्थिक सहयोग हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हम व्यापार और
निवेश को बढ़ावा देने, supply chains को मजबूत करने, connectivity में सुधार
करने तथा अपने business communities के बीच घनिष्ठ जुड़ाव को प्रोत्साहित
करने पर सहमत हुए। इस यात्रा के अवसर पर आयोजित India-Moldova
Business Forum हमारे व्यापार और निवेश संबंधों को नई ऊर्जा देने में काफी
सहायक सिद्ध होगा।
हम कृषि, logistics एवं infrastructure, health, pharmaceuticals,
renewable energy, Digital Public Infrastructure, Artificial Intelligence,
और innovation सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने
पर सहमत हुए।
शिक्षा और capacity building हमेशा से हमारे संबंधों के सबसे मजबूत स्तंभों में
रहे हैं। हमने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में educational exchanges और institutional
partnerships के विस्तार पर भी चर्चा की। हमें मोल्दोवा के professionals के
लिए ITEC training slots की संख्या दोगुनी करते हुए प्रसन्नता है, जिसमें AI
और अन्य emerging technologies में विशेष courses भी शामिल हैं। हमारे
Foreign Service Institute में भी मोल्दोवा के Diplomats विशेष AI और
Cyber Diplomacy Courses में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं।
International Solar Alliance के तहत भारत और मोल्दोवा के बीच सहयोग
जारी है। मैं चाहूंगी कि मोल्दोवा Coalition for Disaster Resilient
Infrastructure (CDRI) के साथ-साथ Global Biofuels Alliance (GBA) में भी
शामिल होने की पहल करें।
राष्ट्रपति सान्दु और मैंने क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-
प्रदान किया। हमने शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान के प्रति
अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की। हम समान वैश्विक चुनौतियों से
निपटने और एक शांतिपूर्ण, स्थिर तथा समृद्ध विश्व-व्यवस्था के निर्माण में
योगदान देने के लिए मिलकर काम करते रहने पर सहमत हुए। भारत ने विवादों
और तनावों के शीघ्र समाधान के लिए dialogue और diplomacy का निरंतर
समर्थन किया है। हम सदैव शांति के पक्ष में खड़े रहे हैं।
मुझे खुशी है कि आपकी खूबसूरत राजधानी में मेरे (थोड़े समय के) प्रवास के
दौरान, मुझे मोल्दोवा में रहने वाले सक्रिय भारतीय समुदाय से मिलने का भी
मौका मिलेगा।
मैं एक बार फिर राष्ट्रपति माया सान्दु, मोल्दोवा की सरकार और जनता को उनके
हार्दिक आतिथ्य के लिए धन्यवाद देती हूं। सुविधाजनक समय पर, मुझे राष्ट्रपति
सान्दु का भारत में स्वागत करने की भी प्रतीक्षा रहेगी। मुझे विश्वास है कि हम,
भारत और मोल्दोवा के बीच एक मजबूत, भविष्योन्मुखी और परस्पर लाभकारी
साझेदारी का निर्माण जारी रखेंगे।
धन्यवाद।
