राष्ट्रपति की चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुडी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 18.03.2026

Download : Press Release राष्ट्रपति की चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुडी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर  शुभकामनाएं(हिन्दी, 48.27 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुडी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुडी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

नव वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाले ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध के प्रतीक हैं। ये उत्सव नई आशाओं, नए संकल्पों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी संस्कृति के वाहक ये पर्व मिलकर खुशियां बांटने की हमारी गौरवशाली परंपरा को भी दर्शाते हैं।

मैं कामना करती हूं कि ये सभी त्योहार भारत के विभिन्न समुदायों को प्रेम, सौहार्द और स्नेह के बंधन में बांधें और सभी के लिए खुशहाली और सुख-समृद्धि लेकर आएं”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता