छह देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

राष्ट्रपति भवन : 25.09.2026

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 25 सितंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको, एस्टोनिया, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए।

निम्‍नलिखित दूतों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए:

1. महामहिम श्री मिको किविकोस्की, फिनलैंड के राजदूत

2. महामहिम श्री त्रिन्ह मिन्ह मान्ह, वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राजदूत

3. महामहिम श्री पेद्रो ब्लांको पेरेज़, मैक्सिको के राजदूत

4. महामहिम सुश्री क्रिस्टी करेलसन, एस्टोनिया गणराज्य की राजदूत

5. महामहिम श्री जीन-एरिक पैक्वेट, यूरोपीय संघ के राजदूत

6. महामहिम सुश्री सोफी कार्लहाउज़ेन, बेल्जियम साम्राज्य की राजदूत

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता