छह देशों के दूतों ने भारत की राष्‍ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्‍तुत किए

राष्ट्रपति भवन : 06.07.2026

भारत की राष्‍ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 6 जुलाई 2026 को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मोज़ाम्बिक, निकारागुआ, सूरीनाम, गैबॉन गणराज्य, मंगोलिया और बहामास के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए।

निम्‍नलिखित दूतों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए:

1. महामहिम श्री अरमांडो पेड्रो म्वीवाने जूनियर, मोज़ाम्‍बिक गणराज्य के उच्चायुक्त

2. महामहिम सुश्री नदेस्का इमारा कथबर्ट कार्लसन, निकारागुआ गणराज्य की राजदूत

3. महामहिम सुश्री हनीशा जयराम, सूरीनाम गणराज्य की राजदूत

4. महामहिम श्री ऑरेलियन-मार्सेल मिंत्सा एंगेमा, गैबॉन गणराज्य के उच्चायुक्त

5. महामहिम डॉ. उल्ज़ीत लुव्सानजाव, मंगोलिया के राजदूत

6. महामहिम श्री पीटर निकोलस साइमोनेट, बहामास कॉमनवेल्‍थ के उच्चायुक्त

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता