भारत की राष्ट्रपति कल ओडिशा का दौरा करेंगी
राष्ट्रपति भवन : 20.04.2026
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 21 अप्रैल, 2026 को ओडिशा का दौरा करेंगी। एक दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति राउरकेला में तारामंडल और विज्ञान केंद्र तथा एक सार्वजनिक समारोह में निर्मल मुंडा परिवेश पथ का उद्घाटन करेंगी। वे राउरकेला में एक जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी।
